पत्रकार ने 'हर घर तिंरगा' अभियान पर फारूख से किया सवाल, उन्होंने कहा- इसे अपने घर में रखो
नैशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का पत्रकारों से बातचीत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें केंद्र के 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इसे (तिरंगा) अपने घर में रखो।" इसपर बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि उनसे पूछिए तिरंगे को घर पर रखना है तो वह कौन सा झंडा उठाएंगे?