पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में 15 साल बाद सभी 5 आरोपी दोषी करार
पत्रकार सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड में दिल्ली के साकेत कोर्ट ने सभी 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने मामले में सज़ा के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की है। गौरतलब है कि सितंबर 2008 में पत्रकार सौम्या की ऑफिस से जाते समय लूट के इरादे से चलती कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।