पत्रकारों पर भड़के बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, कहा- एंट्री बंद करा देंगे
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पत्रकारों के सवालों पर भड़क गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा, "एंट्री बंद करा देंगे, रोज़-रोज़ मत आइए।" इससे पहले सम्राट चौधरी ने कहा था, "लालू जी टिकट बेचने में माहिर खिलाड़ी हैं। लालू ने अपनी बेटी तक को नहीं छोड़ा। बेटी से पहले किडनी ली और फिर टिकट दिया।"