पथरी के साथ किडनी निकालने वाले डॉक्टर को तेलंगाना में मिला ₹6 लाख देने का आदेश
तेलंगाना में पथरी के साथ मरीज़ की किडनी निकालने वाले एक डॉक्टर को कंज़्यूमर फोरम ने आदेश दिया है कि वह मरीज़ को ₹6 लाख दे। यह ऑपरेशन 2004 में हुआ था। डॉक्टर का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग के कारण मरीज़ की जान पर खतरा आ गया था जिस कारण उसकी दाहिनी किडनी निकालनी पड़ी थी।