पथराव के चलते ओडिशा में टूटा वंदे भारत ट्रेन की एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का शीशा

ओडिशा में राउरकेला-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है जिसके चलते ट्रेन की एग्ज़ीक्यूटिव क्लास का एक शीशा टूट गया। अधिकारियों के मुताबिक, मेरामण्डली रेलवे स्टेशन और बुढ़ापंक रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन पर पथराव किया गया। ईस्ट कोस्ट रेलवे की सिक्योरिटी विंग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिसकर्मी आरोपियों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Load More