पद के दुरुपयोग का आरोप लगने के बाद बुलेट ट्रेन परियोजना के प्रभारी अग्निहोत्री बर्खास्त

रेलवे ने लोकपाल अदालत के आदेश के बाद नैशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के प्रबंधक निदेशक सतीश अग्निहोत्री की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। वह बुलेट ट्रेन परियोजना के प्रभारी भी थे। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, अग्निहोत्री के खिलाफ आधिकारिक पद के दुरुपयोग और अनाधिकृत तरीके से धन को एक निजी कंपनी को भेजने सहित कई आरोप हैं।

Load More