पद-नाम को पद-मान देना स्वस्थ परंपरा है: जया बच्चन व सभापति में बहस के बीच अखिलेश
राज्यसभा में शुक्रवार को सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ में हुई बहस के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए 'X' पर लिखा, "पद-नाम को पद-मान देना ही स्वस्थ परंपरा होती है।" गौरतलब है, जया ने सभापति के बात करने के लहज़े पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह उन्हें स्वीकार नहीं है।