पद्मश्री से सम्मानित जैविक किसान कमला पुजारी का 74 वर्ष की आयु में हुआ निधन
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और प्रख्यात जैविक किसान कमला पुजारी का शनिवार को किडनी से संबंधी बीमारी के चलते 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पुजारी को 2 दिन पहले कटक (ओडिशा) के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।