पद्म भूषण से सम्मानित चित्रकार ए रामचंद्रन का 89 वर्ष की आयु में हुआ निधन
पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर चित्रकार ए रामचंद्रन का शनिवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बेटे ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनका निधन हुआ। उनका जन्म 1935 में केरल में हुआ था और उन्हें 2002 में ललित कला अकादेमी का फेलो चुना गया था।