पद्म विभूषण मिलने का इंतज़ार करूंगी, बाकी के अवॉर्ड मिल चुके हैं: ऐक्ट्रेस मुमताज़
अभिनेत्री मुमताज़ ने अभिनेत्री-नर्तकी वैजयंती माला को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद एक इंटरव्यू में उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, "वह इस पुरस्कार की हकदार हैं।" ऐक्ट्रेस ने आगे कहा, "अब मुझे कब दे रहे हैं आप लोग, ये बताना? पद्म विभूषण मिलने का इंतज़ार करूंगी क्योंकि बाकी के अवॉर्ड तो मिल चुके हैं।"