पद्म विभूषण से सम्मानित शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का 91 साल की उम्र में हुआ निधन
शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का शनिवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें पुणे स्थित अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने से जुड़ीं प्रभा को 1990 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पद्म विभूषण मिला था।