पद्म श्री मिलने के अगले दिन समान अधिकार के लिए धरने पर बैठे मूक-बधिर रेसलर वीरेंद्र
मंगलवार को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हुए हरियाणा के मूक-बधिर रेसलर वीरेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार से मूक-बधिर खिलाड़ियों को पैरा ऐथलीट्स के समान अधिकार देने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, "मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी...हरियाणा भवन (दिल्ली)...के फुटपाथ पर बैठा हूं...जब तक आप...मूक-बधिर खिलाड़ियों को...पैरा खिलाड़ियों के समान अधिकार नहीं देंगे तब तक...नहीं हटूंगा।"