पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने पीएम मोदी को भेंट की अपनी कलाकृति, पीएम ने शेयर की तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म श्री से सम्मानित मधुबनी (बिहार) की कलाकार दुलारी देवी के साथ की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। प्रधानमंत्री ने बताया, "राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह के बाद अनौपचारिक बातचीत में दुलारी देवी ने मुझे अपनी कलाकृति (मधुबनी पेंटिंग) भेंट की थी।" उन्होंने कलाकृति की भी तस्वीर शेयर की और दुलारी देवी का आभार जताया।