पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिहार के हथकरघा बुनकर कपिल देव प्रसाद का हुआ निधन
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिहार के बावन बूटी हथकरघा बुनकर कपिल देव प्रसाद का पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, मूल रूप से नालंदा निवासी प्रसाद हृदय रोग से ग्रसित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रसाद के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।