पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपी निखिल ने यूएस के कोर्ट में खुद को बताया निर्दोष

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपी भारतीय निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क (अमेरिका) के एक कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया है। गुप्ता पर एक भारतीय अधिकारी के साथ मिलकर यह साज़िश रचने का आरोप है। कोर्ट में गुप्ता की अगली पेशी 28 जून को होगी और तब तक वह हिरासत में रहेगा।

Load More