पन्नू की हत्या की साज़िश के आरोपों की जांच के लिए अमेरिका रवाना हुआ भारतीय जांच दल
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश के मामले में भारत सरकार के एक पूर्व अधिकारी की संलिप्तता के आरोपों की जांच के लिए भारतीय जांच दल अमेरिका रवाना हो गया है। पैनल के सदस्य मामले को लेकर चर्चा करेंगे और अमेरिका के अधिकारियों से इस संबंध में अन्य नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे।