अमेरिका का अंदरूनी मामला, US चुनाव पर बोला भारत; पन्नू मामले के आरोपों को बताया 'मनगढ़ंत'
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अमेरिकी मध्यावधि चुनावों को अमेरिका का आंतरिक मामला बताया है और इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। साथ ही पन्नू मुकदमे में भारतीय अधिकारियों पर लगे आरोपों को 'मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण' कहकर खारिज किया। उन्होंने कहा, समन केवल भारत के निर्धारित केंद्रीय प्राधिकरण यानी विधि मंत्रालय के जरिए भेजा जा सकता है।