पनीर के नाम पर नकली चीज़ बेचना बंद, Zomato ने रेस्टोरेंट्स के लिए जारी किए सख्त नियम
ज़ोमैटो ने अपने प्लैटफॉर्म पर एनालॉग (नकली) डेयरी बेचने पर रोक लगाई है। उसने रेस्टोरेंट्स को निर्देश दिया कि वे नैचुरल डेयरी प्रोडक्ट्स का ही उपयोग करें। नियमों का पालन न करने वाले रेस्टोरेंट्स को प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। सीईओ आदित्य मंगला ने कहा, "ग्राहकों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया।"