पन्नू की हत्या की साज़िश को लेकर बिना सबूत के भारत पर आरोप लगा रहा है अमेरिका: रूस
रूस ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में भारतीय अधिकारियों की संलिप्तता के अमेरिका के आरोपों को खारिज किया है। बकौल रूस, मामले में अमेरिका ने अबतक कोई विश्वसनीय जानकारी या सबूत नहीं दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के मुताबिक, भारत में अमेरिका आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने की कोशिश कर रहा है।