पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपी निखिल को कोर्ट ने अमेरिका प्रत्यर्पण की दी मंज़ूरी
चेक गणराज्य के एक कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साज़िश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पण की मंज़ूरी दे दी है। 52-वर्षीय निखिल को 30 जून 2023 को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद अमेरिका ने उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी। नवंबर 2023 में निखिल पर आरोप तय हुए थे।