पप्पू यादव को पाकिस्तानी नंबर से आया मेसेज; लिखा है- 24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे
पूर्णिया (बिहार) के सांसद पप्पू यादव को पाकिस्तान के नंबर से मेसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। उसमें लिखा है, "24 घंटे में तुम्हारी हत्या कर देंगे। हमारी तैयारी मुकम्मल है। तुम्हें हैप्पी बर्थडे, लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से...आखिरी दिन का एंजॉय कर लो।" इससे पहले भी उन्हें कई धमकियां मिल चुकी हैं।