पप्पू यादव को बिहार में फिर राहुल-तेजस्वी के मंच पर नहीं मिली जगह, बस से भी नीचे उतारा गया
पटना में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन के दौरान सोमवार को पप्पू यादव को मंच पर जगह नहीं मिली जिसके बाद वह सड़क पर कुर्सी लगाकर भाषण सुनते दिखे। वहीं, यादव को एक महिला कॉर्डिनेटर ने राहुल के काफिले की बस में चढ़ने से रोक दिया और कहा, "लिस्ट में आपका नाम नहीं है।"