पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाई जा सके इसलिए उनके समर्थकों ने ही उन्हें दिलवाई थी धमकी: पुलिस
पूर्णिया (बिहार) पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को धमकी देने के आरोप में रामबाबू यादव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि सांसद के सहयोगियों ने ही उसे धमकी देने के लिए कहा था ताकि उनकी (पप्पू) सुरक्षा बढ़ाई जा सके। बकौल एसपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आरोपी का संबंध नहीं है।