पप्पू यादव ने बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा नामांकन
बिहार में कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन से पहले उन्होंने कहा, "(आरजेडी नेता) तेजस्वी यादव को नफरत की राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी।" गौरतलब है, महागठबंधन के तहत मिली पूर्णिया सीट पर आरजेडी ने बीमा भारती को प्रत्याशी बनाया है।