पप्पू यादव पर ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज, उन्होंने बताया 'साज़िश'
पूर्णिया (बिहार) लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव पर एक फर्नीचर कारोबारी ने ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बकौल कारोबारी, पप्पू ने रुपए ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पप्पू ने कहा, "राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव...से परेशान लोगों ने घृणित षड्यंत्र रचा है...इस साज़िश को बेनकाब करेंगे।"