पबजी पर मिले प्रेमी से मिलने राजस्थान से भागकर यूपी पहुंची नाबालिग लड़की
चूरू (राजस्थान) की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पबजी गेम खेलते-खेलते यूपी के एक युवक से प्यार हो गया जिससे मिलने के लिए वह घर से भागकर यूपी पहुंच गई। नाबालिग के परिजन से शिकायत मिलने पर पुलिस ने किशोरी के मोबाइल को ट्रेस किया जिसके बाद उसे सुलतानपुर में युवक के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया।