पबजी पर मिले शख्स के साथ यूपी में रह रही पाक महिला को पुलिस ने उसके 4 बच्चों संग पकड़ा
ग्रेटर नोएडा (यूपी) में पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला और उसके 4 बच्चों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पबजी पर मिले एक शख्स ने उन्हें कथित तौर पर ग्रेटर नोएडा में किराए के एक घर में रखा था। बकौल पुलिस, महिला अपने बच्चों के साथ कथित तौर पर पिछले महीने नेपाल के रास्ते भारत आई थी।