परीक्षा में हिजाब पहनने को लेकर श्रीलंका में 70 कॉलेज छात्राओं का रोका गया रिज़ल्ट
श्रीलंका के परीक्षा विभाग ने ज़ाहिरा कॉलेज में एडवांस्ड लेवल (ए/एल) परीक्षा के दौरान हिजाब से कान ढकने को लेकर 70 छात्राओं का रिज़ल्ट रोक दिया है। नियमों के मुताबिक, नकल रोकने के लिए विधार्थियों को परीक्षा के दौरान कान ढकने की अनुमति नहीं है। शिक्षकों और ऐक्टिविस्ट्स ने शिक्षा विभाग के इस फैसले की निंदा की है।