परीक्षा शुरू होते ही 'लीक' हो गया MP बोर्ड का 10वीं का पेपर, टीचर ने लगाया वॉट्सऐप स्टेटस
बुरहानपुर (एमपी) में मंगलवार को एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा का अंग्रेज़ी का पेपर परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही सर्कुलेट हो गया। दरअसल, एक शिक्षिका ने कथित तौर पर नकल कराने के मकसद से प्रश्न-पत्र की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दी थी। ज़िला कलेक्टर हर्ष सिंह ने कार्रवाई कर शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।