पराग को अपनी गेंदबाज़ी के कारण भारत के लिए खेलने के कई मौके मिलेंगे: इरफान पठान

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने ऑल-राउंडर रियान पराग की तारीफ करते हुए कहा है, "उन्हें अपनी गेंदबाज़ी क्षमता के कारण भारत के लिए खेलने के कई मौके मिलेंगे।" इरफान ने कहा, "शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में देश में ऐसे खिलाड़ी कम हैं जो बहुत अच्छी गेंदबाज़ी भी करते हों। इसी कारण पराग को ज़्यादा फायदा मिलेगा।"

Load More