परिजन के फोन इस्तेमाल करने से रोकने पर कर्नाटक के लड़के ने कुएं में कूदकर की खुदकुशी
उडुपी (कर्नाटक) में एक 16-वर्षीय लड़के ने माता-पिता के कथित तौर पर मोबाइल के ज़्यादा इस्तेमाल करने से रोकने पर कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली है। बकौल पुलिस, मंगलवार को छात्र का शव कुएं में मिला। परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, उसके माता-पिता ने उसे ज़्यादा मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर एक दिन पहले ही फटकार लगाई थी।