परिजन ने यूपी में बेटी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा, काटा प्रेमी का गुप्तांग
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में 25-वर्षीय युवक का उसकी प्रेमिका के घरवालों ने मंगलवार को कथित तौर पर ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद परिजन ने हमला किया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।