परिणीति चोपड़ा ने मालदीव ट्रिप की तस्वीरों में दिखाया पति राघव चड्ढा का राजनयिक पासपोर्ट
ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति व 'आप' सांसद राघव चड्ढा संग अपनी मालदीव ट्रिप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "एक खूबसूरत रिज़ॉर्ट, एक खूबसूरत लड़का और मैं।" परिणीति ने राघव के मैरून रंग के राजनयिक पासपोर्ट के साथ अपने पासपोर्ट की भी तस्वीर डाली है। दोनों ने सितंबर 2023 में उदयपुर में शादी की थी।