परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के समर्थन में किया पोस्ट, बाद में किया डिलीट
राघव चड्ढा को राज्यसभा में 'आप' के उपनेता पद से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद उनकी पत्नी व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो शेयर किया था। 'द टेलीग्राफ' के अनुसार, परिणीति ने बाद में इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से डिलीट कर दिया। वीडियो में राघव द्वारा संसद में उठाए गए मुद्दों का ज़िक्र था।