पर्थ टेस्ट के दौरान बुमराह को गेंदबाज़ी करते देखकर अपनी नज़रें नहीं हटा पाया: स्टीवन फिन
इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज़ स्टीवन फिन ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को गेंदबाज़ी करते हुए देखने के लिए पूरी रात जागते रहे। बकौल फिन, वह बुमराह से नज़रें नहीं हटा पाए। उन्होंने कहा, "जिस खिलाड़ी को देखना मुझे पसंद था...वह...दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है, वह जसप्रीत बुमराह है।"