पर्थ टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने एकसाथ नहीं मनाया था जश्न: रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोचिंग स्टाफ के एक वरिष्ठ सदस्य द्वारा अपना क्रेडिट कार्ड दिए जाने के बावजूद पर्थ टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने एकसाथ जश्न नहीं मनाया था। बकौल रिपोर्ट, खिलाड़ियों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर जश्न मनाया। रिपोर्ट है कि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया था।