पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने का शरीर पर क्या असर पड़ता है?
'हेल्थलाइन' के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न लेने से शारीरिक विकास धीमा पड़ना, मसल लॉस, कमज़ोर इम्यून सिस्टम, दिल व फेफड़े के कमज़ोर होने जैसी समस्या हो सकती है। कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। पैर/चेहरे/अन्य हिस्सों में सूजन, बालों का झड़ना, नाखून टूटना, थकान आदि शरीर में प्रोटीन की कमी के लक्षण हैं।