पर्यटकों को सुरक्षित नहीं भेज पाया, माफी मांगने के लिए शब्द नहीं: पहलगाम हमले पर CM उमर
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर विधानसभा में सोमवार को कहा, "मेज़बान होने के नाते मेरी ज़िम्मेदारी थी कि मैं सभी को यहां से सुरक्षित भेजूं, नहीं भेज पाया।" उन्होंने कहा, "माफी मांगने के लिए अल्फाज़ नहीं थे, क्या कहता उनको...छोटे बच्चों को जिन्होंने अपने पिता को खून में लिपटा देखा।"