परोल पर तिहाड़ से बाहर आया सीरियल किलर सोहराब हुआ फरार
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल से परोल पर 3-दिनों के लिए बाहर आया सीरियल किलर सोहराब फरार हो गया है और उसे पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ को लगा दिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सोहराब को लखनऊ में पत्नी से मुलाकत के बाद तिहाड़ जेल पहुंचना था। सोहराब दिवंगत पूर्व सांसद के नाती की हत्या करवा चुका है।