परिवार के साथ 'मन्नत' छोड़कर ₹24 लाख/महीने वाले किराए के फ्लैट में रहेंगे शाहरुख! जानिए वजह
रिपोर्ट्स हैं कि अभिनेता शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' की मरम्मत होनी है जिस कारण वह मुंबई के बांद्रा में परिवार समेत ₹24 लाख/महीने वाले किराए के फ्लैट में रहेंगे। मरम्मत के काम में लंबे समय से प्रस्तावित बंगले का विस्तार भी शामिल है। खबरों के मुताबिक, वह बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट के चार फ्लोर्स पर शिफ्ट होंगे।