परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने अपने परिवार संग उज्जैन (एमपी) के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें क्रुणाल नंदी के कानों में मनोकामना मांगते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दूसरी बार यहां आए हैं और उन्हें आज भी वही सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई है।