परिवार की हत्या कर खाटूश्याम दर्शन करने गया था शख्स, पैसों के लिए ₹500 में बेचने लगा अपनी अंगूठी
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार रात पत्नी व तीन बेटियों की हत्या करने के बाद राहुल झा खाटूश्याम दर्शन करने चला गया था जिसे पुलिस ने रींगस से हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, होटल खर्च के पैसे खत्म होने पर उसने अपनी अंगूठी को ₹500 में बेचने की कोशिश की पर होटल संचालक ने खरीदने से इनकार कर दिया था।