परिवार गरीब नहीं था लेकिन पैसे नहीं लेना चाहता था: चौकीदारी करने पर नवाज़ुद्दीन
अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में स्ट्रगल के समय चौकीदारी करने को लेकर बताया है, "घर पर हमेशा पैसे होते थे लेकिन मैं अपने परिवार से पैसे नहीं लेना चाहता था क्योंकि मैं अपनी पसंद का काम उन्हें बताए बिना कर रहा था।" उन्होंने कहा, "मेरी शक्ल सूरत ही ऐसी थी पर मैं गरीब नहीं था।"