परिवार नागपुर में लापता बेटी की रिपोर्ट लिखवाने गया, इंस्पेक्टर बोला- गाड़ी में डीज़ल नहीं है
नागपुर (महाराष्ट्र) पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने एक लापता नाबालिग लड़की की तलाश करने से पहले कथित तौर पर उसके परिजन से पैसे मांगे। इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर कहा, "गाड़ी में डीजल नहीं है, आपकी बेटी को कैसे ढूंढेंगे?" वहीं, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर कर लिखा, "यह बेहद भयावह चित्र है।"