परिवार में पैसों की तंगी थी, 2-3 साल तक टीचर्स ने स्कूल की फीस भरी थी: अभिनेता राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव ने बचपन में आर्थिक तंगी से जूझने के बारे में एक पॉडकास्ट में बातचीत की है। उन्होंने कहा, "भुखमरी वाली स्थिति नहीं थी लेकिन पैसों की तंगी हमेशा रहती थी।" उन्होंने आगे कहा, "स्कूल की फीस और किताबों के लिए मम्मी रिश्तेदारों से मदद मांगती थीं। दो या तीन साल तक...स्कूल के टीचर्स ने फीस भरी थी।"