परिवार में फूट डालने में कामयाब रहे भूपेंद्र हुड्डा: विनेश के चुनाव लड़ने पर कज़न बबीता
रेसलर विनेश फोगाट के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनकी चचेरी बहन बबीता फोगाट ने कहा है कि भूपेंद्र हुड्डा फोगाट परिवार में फूट डालने मे कामयाब रहे। उन्होंने कहा, "महावीर फोगाट विनेश के गुरु हैं...उनकी बात माननी चाहिए थी। कोई गुरु अपने बच्चे को भटकते नहीं देख सकता। अगर वह खेल जारी रखती तो ओलंपिक्स-2028 में गोल्ड पक्का आता।"