परिवार संग थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं धोनी, तस्वीर हुई वायरल
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) द्वारा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार संग फुकेट (थाईलैंड) में छुट्टियां मना रहे हैं। धोनी की बेटी ज़ीवा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर व वीडियो शेयर कर लिखा है, "बीच डे!" वीडियो में धोनी समुद्र में लहरों से खेलते दिख रहे हैं।