परिवार संग मारी गई महिला ने UP में पुलिस से की थी शिकायत, कहा था- परिवार पर खतरा है
अमेठी (यूपी) में गुरुवार को पति व 2 बच्चों के साथ मारी गई महिला ने पुलिस थाने में 2-महीने के अंदर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने कई बार जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा था, "मेरा परिवार खतरे में है...अगर मेरे या मेरे पति-बच्चों के साथ कोई घटना होती है तो चंदन वर्मा ज़िम्मेदार होगा।"