परेश रावल ने अक्षय कुमार के कहने पर 'हेरा फेरी 3' की टर्म शीट साइन की थी: रिपोर्ट
अभिनेता परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी-3' छोड़ने को लेकर उनके वकील ने कहा है, "परेश ने फिल्म की प्रोडक्शन टीम से कई बार स्क्रिप्ट और स्क्रीनप्ले की मांग की थी लेकिन नहीं मिली।" उन्होंने कहा, "परेश ने फाइनल कॉन्ट्रैक्ट भी मांगा था लेकिन नहीं मिला।" बकौल रिपोर्ट, परेश ने अक्षय कुमार के कहने पर टर्म शीट साइन की थी।