परिसीमन पर तमिलनाडु के सांसदों की हुई बैठक, 39 लोकसभा सीटें बरकरार रखने पर जोर
तमिलनाडु में परिसीमन को लेकर हुई सांसदों की बैठक में राज्य का संसदीय प्रतिनिधित्व कम न करने पर सहमति बनी। कांग्रेस, VCK, CPI, CPI(M), MDMK और IUML सांसदों ने 543 सदस्यीय लोकसभा और तमिलनाडु की 39 सीटें बरकरार रखने की मांग की। बैठक में DMK और AIADMK सांसद शामिल नहीं हुए। परिसीमन और महिला-आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज है।